दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह । सपूतों की शहादत हमेशा अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी हवलदार – धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष अमर सही समाज सेवा संघ) 8 जून 2016 को राष्ट्रीय राइफल जम्मू कश्मीर में वाहन कैजुअल्टी में शहादत को समर्पित हुए शहीद नायक-शैलेन्द्र सिंह तोमर के दसवें शहादत दिवस पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सभी सेवकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पिता को सोल उड़ाकर संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । अंचल को वीरों की भूमि कहा जाता है शाहिद नायक शैलेंद्र सिंह तोमर 2010 में भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में चयनित हुए थे उनके पिता ने बताया कि शैलेंद्र सिंह तोमर 6 साल राष्ट्र सेवा ही कर सके और वीरगती को प्राप्त हुए उनके मात्र एक छोटा बेटा आदित्य जो अभी कक्षा 9वी में अध्यनरत है। अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर ने अंचल के वीर सपूत अमर शहीद नायक शैलेंद्र सिंह तोमर के बलिदान दिवस पर युवाओं से राष्ट्रभक्ति करने का आवाहन करते हुए कहा यहां कि युवाओं में अक्षय ऊर्जा का पुंज है जो राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्तपर रहते हैं । इस मौके पर करनी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष -विनय सिंह तोमर , अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश सचिव – विनेन्द्र सिंह तोमर , हरिमोहन शर्मा, योगेंद्र परमार , भीमसेन तोमर थरा , रोहित शर्मा सहित अन्य ग्रामीण और शहीद के पिता -महेन्द्र सिंह तोमर (पूर्व शिक्षक) मौजूद रहे वहां भारत माता की जय अमर शहीदों का बलिदान याद रखें हिंदुस्तान के जय घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







