केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया पुलिस द्वारा लगातार कार्य़वाही की जा रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय द्वारा एक सफलता प्राप्त की गई ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की वोक्स वेगन कार क्रमांक MP09CM4775 से दो व्यक्ति मन्दसौर तरफ से माननखेडा होते हुये जावरा तरफ कार के अन्दर डोडाचुरा के बोरे लेकर जाने वाले है । सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड़ पर घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही करते हुए कार क्रमांक MP09CM4775 में सवार दो आरोपी- सुनिल पिता मोहनलाल मालवीय व इलियास खान उर्फ गुड्डु पिता इसरार खान पठान के कब्जे से 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियो से जप्तशुदा डोडाचुरा के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी-
सुनिल पिता मोहनलाल मालवीय उम्र 36 साल निवासी आर्य समाज मन्दिर के पास गोपालगंज प्रतापगढ जिला प्रतापगढ राजस्थान,
इलियास खान उर्फ गुड्डु पिता इसरार खान पठान उम्र 40 साल निवासी नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान
100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती करीब 02 लाख रूपये व एक वोक्स वेगन कार क्रमांक MP09CM4775 कीमती करीब 05 लाख रुपये कुल मश्रुका करीब 07 लाख रुपये का जप्त हुआ है।सराहनीय भूमिका- निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार , 1156 अनिल डांगी, सै.1058 जालमसिंह व सै. 82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







