यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 ट्रक चालकों पर की गई कार्यवाही वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04-5.06. 2026 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 04-05.06. 2026 को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा,एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 57 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई कि शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है 6 ट्रक 2 ट्रेलर कुल 8 वाहन के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 02 वाहनों पर 22000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है एवं शेष वाहनों का निराकरण आगामी दिनों में किया जाएगायातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही से सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई जिससे विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी हुई है
सभी चालको का लाइसेंस निलंबन कराया जाएगा
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा यातायात पुलिस अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई