(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा , थाना पिलुआ क्षेत्र में साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना पिलुआ की साइबर क्राइम टीम ने एक पीड़ित से ठगी गई 5,000 रुपए की धनराशि को होल्ड कराकर उसके खाते में वापस कराने में कामयाबी हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम और फ्रॉड की गई धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिलुआ के नेतृत्व में थाना पिलुआ साइबर हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदक की पूरी 5,000 रुपए की राशि होल्ड कराई और शत-प्रतिशत राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी।
पीड़ित ने थाना पिलुआ साइबर हेल्प डेस्क टीम और एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
साइबर हेल्प डेस्क टीम में शामिल रहे:. थानाध्यक्ष श्री संदीप कुमार. वि.उ.नि. श्री अनिल कुमार. का.आ. नितिन कुमार. म.का. रुबी चौहान,रि.म.का. प्रियंका साहू
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







