खिलाड़ियों के बीच पहुंचे पुलिस अधीक्षक, खेल भावना और अनुशासन का दिया संदेश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान /ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/सिंगरौली राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित समर कैंप के दौरान पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के. एम. खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक एवं बालिका खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए खेल भावना, अनुशासन, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समर कैंप में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और खो-खो सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से उनके खेल अनुभव, लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की तथा उन्हें मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण साधन हैं। खिलाड़ियों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में सीखे गए संस्कार जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होते हैं।
पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी से समर कैंप में शामिल खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। खिलाड़ियों ने भी उनसे खुलकर संवाद किया और उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने पुलिस अधीक्षक के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेल से बनता है व्यक्तित्व, अनुशासन से मिलती है सफलता
पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया।
समर कैंप में दिखा उत्साह का माहौ
राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित समर कैंप में बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के आगमन से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में प्रेरणादायी माहौल बना रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई