गुमशुदा नाबालिक बालिकाओ की दस्तांयाबी मे चौकी उमरानाला को मिली दोहरी सफलता जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे नें इस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- जिला पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय नें जिले भर मे अपराधों की रोकथाम और गुमइंसान की दस्तायाबी के लिए एक आदेश जारी किया जिसके परिपेक्षय मे उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू नें मोहखेड एसडीओपी और मोहखेड थाना प्रभारी के मार्गदर्शन मे एक टीम गठित की जिस टीम नें 02 गुमशुदा (लापता) नाबालिक बालिका को अलग-अलग स्थान जिसमें मोहखेड कुण्डीपुरा जिला छिंदवाड़ा से दस्‍तयाब कर परिजनो तक सकुशल पहुंचाया गया!
पुलिस टीम नें चौकी उमरानाला के अपराध क्रमांक 566/25 धारा 137(2) बीएनएस में गुमशुदा (लापता) नाबालिग बालिका जो विगत वर्ष 2025 माह दिसम्बर से लापता थी इसी प्रकार चौकी उमरानाला थाना मोहखेड के अपराध क्रमांक 257/26 धारा 137(2) बीएनएस में गुमशुदा (लापता) नाबालिग बालिका जो 28 मई 26 से लापता थी जिसे पुलिस टीम ने बड़ी सक्रियता एवं सतर्कता से त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक चौकी धर्मटेकड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया!
इस सम्पूर्ण धरपकड़ कार्यवाही मे उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू एएसआई संतोष बघेल प्र.आ श्याम ठाकरे प्र.आ हेमंत इंदुलकर महिला प्र.आ अनुकम्पा महिला थाना म.आ कविता मोहबे सायवर सेल आदित्य रधुवंशी नितिन सिंह की अहम भूमिका रही छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक नें इस पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई