बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार, 31 मई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव रतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में हुए कार्यों का उल्लेख किया।
जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है, जिससे गांवों के विकास को नई गति मिली है।
कार्यक्रम प्रभारी टेसू लाल धुरंधर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यकर्म में सभी जिला में मीडिया कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम सफाई अभियान प्रगति पथ यात्रा विकसित भारत संकल्प अभियान शिविर का आयोजन मोदी सरकार की योजना की प्रदर्शनी सभी मंडल में करना है
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताते हुए जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यकम में जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव पूर्व जिला कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष योगेश चंद्राकर डॉ अजय राव जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी राकेश तिवारी अध्यक्ष अशोक जैन और जिला के मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे कार्यकम का संचालन महामंत्री विजय यादव ने किया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई