मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा किया गया प्रस्तुत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने जीते अनेक पदक
चांपा, // जांजगीर-चांपा जिले के खेल इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया, जब गांधी भवन मैदान, चांपा में “मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 150 बॉडी बिल्डरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक एवं सम्मान अर्जित कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।पदक विजेता खिलाड़ियों में मार्कस बॉरो, आकाश कश्यप,अभिजीत सिंह राजपूत। विशाल पटेल, गजानंद “गज्जू” मैन्यूर, बीरूलाल केवट, अमित, भवेश साहू, चंद्रहास विश्वकर्मा, राकेश कुमार कुम्हार, रविन्द्र पटेल, आशीष कुमार यादव, पोखराज सिंह, गौरव बरेठ,विकास कश्यप, यश कसेर, शुभ राठौर, परवेज़, अमिता केवट, दीपक कुमार, अजय यादव एवं मुरली देवांगन प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जिले के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम में जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों को पदक एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।अतिथियों ने खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण एवं खेल भावना की मुक्तकंठ से सराहना की।चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों जैसे सीनियर बॉडी बिल्डिंग, मास्टर ग्रुप (40 वर्ष से अधिक आयु), राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग बॉडी बिल्डर वर्ग तथा मेंस फिजिक (मॉडलिंग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में डी.बी. वेंचर्स के संचालक श्री धीरेन्द्र बाजपेई का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं गोविंद रेसीडेंसी एवं पंजाब हवेली के संचालक श्री गोल्डी ढिल्लोन सहित जिले के अनेक समाजसेवियों, खेल प्रेमियों एवं सहयोगियों ने भी अपने-अपने स्तर पर अमूल्य योगदान प्रदान किया।आयोजन समिति के सदस्य मोहम्मद सलीम बख्शी, गुलाम मुस्तफा नूरी, किशन वर्मा, सुनील यादव, शिव देवांगन, विकास कुमार एवं जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की पूरी टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं, प्रतिभागियों, अतिथियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।”मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026″ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच साबित हुआ।हमारे जिला के बेस्ट फिटनेस सेंटर हल्क फिटनेस क्लब के कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य मैंस एवं विमेंस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, आर्मव्रेस्टलिंग,वेट लिफ्टिंग, फिटनेस मॉडलिंग, बॉडीबिल्डिंग जैसे अन्य कई प्रतिस्पर्धाओं में निरंतर अपने कदम आगे बढ़ाते जा रहे हैं तथा जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।हल्क फिटनेस क्लब परिवार आगे भी ऐसे कई नए प्रतिभागियों को तैयार करने में निरंतर कार्यशील हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई