नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
करोड़ों हिंदुओं की आस्था भारतीय संस्कृति संस्कार परंपरा को ध्यान में रखते हुए भारत की मोदी सरकार को गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना चाहिए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए उक्त उद्गार ग्राम फूल मोगरा सीहोर में पुरुषोत्तम मास की पावन अवसर पर चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास परम गौभक्त क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत पंडित मोहितरामजी पाठक ने व्यक्त किए आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा कि गाय केवल भारत की आस्था नहीं आवश्यकता भी है हमारे घर में सुबह सबसे पहले गौ माता के दूध का स्मरण किया जाता है हमारी पूजन पाठ यज्ञ हवन दिनचर्या बिना गौ माता के संभव नहीं है इसलिए गाय को बचाने के लिए भारत के सम्मान को बचाने के लिए हिंदुओं की आस्था को ध्यान रखते हुए भारत की नरेंद्र मोदी सरकार जो स्वयं भी गौमाता का पूजन करती है राष्ट्रीय प्रेमी सरकार है उसको गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए जिससे गौ माता की गोकशी गो हत्या पर पूर्णत प्रतिबंध हो गौ माता पुनः सुरक्षित हो आगे कथा में गोवर्धन पूजन का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी देव पूजन बंद कराकर गोप पूजन गोवर्धन पूजन प्रारंभ करवाया था आज हम क्यों इसे पीछे हट रहे हैं आज छष्टम दिवस की पावन कथा में भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मणी जी का विवाह उत्सव मनाया जाएगा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







