वर्ग विशेष के रेत माफिया नें नायब तहसीलदार से अभद्रता की डम्पर रोकने पर मोबाइल छीन रेत से भरा वाहन लेकर फरार

SHARE:

घटना से जिले भर के राजस्व अधिकारियों में भारी आक्रोश जांच में जुटी पुलिस!

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- जिले के मोहखेड़ विकासखंड अंतर्गत छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे रोड पर रेत माफियाओं की दबंगाई का एक बड़ा मामला सामने आया है! बुधवार को मलंग ढाबा के समीप अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही करने पहुंचे नायब तहसीलदार रमाकांत चौकसे के साथ योजनाबद्ध तरीके से दहशतगर्दी फैलाने की नियत से रेत माफिया आसिफ खान और उसके गुर्गो के द्वारा तामझाम दिखाते हुए थार गाड़ी से आते ही गाली-गलौज और अभद्रता किए जाने की घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार द्वारा बिना नंबर के रेत से भरे डम्पर को रोककर जांच की जा रही थी इसी बीच एक हाईवा गाड़ी रेत अवैध रेत भरकर आयी नायब तहसीलदार नें परिवहन से सम्बंधित कागजात मांगे आवश्यक दस्तावेज ना होने पर अधिकारी द्वारा उक्त हाईवा को पुलिस अभिरक्षा मे ले जाते उसी बीच हाईवा ड्राइवर नें अपने मालिक आशिफ खान को फ़ोन किया तब मालिक और उसके पले गुर्गे मौके पर पहुंचे उन्होंने आते ही दबंगाई व गुंडागर्दी दिखाते हुए नायब तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौच कर अधिकारी व उनके ड्राइवर सिद्धार्थ का मोबाइल फ़ोन छीन लिया और रेत से भरा डम्पर लेकर मौके से फरार हो गए!पता चला है घटना के दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई सूत्रों के मुताबिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी लेकिन समय पर पुलिस बल मौके पर नहीं पहुंचा इससे लगा पुलिस कही रेत तस्करो की कटपुतली तो बनकर नहीं रह गयी कयास लगाया जा सकता है कि ज़ब एक कार्यपालक दंडाधिकारी कि त्वरित सुनवाई नहीं हो रही तो आमजन के क्या हाल होते होंगे! वही स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते पहुंच जाती तो रेत माफिया आशिफ खान और उसके गुर्गो को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था!
घटना के बाद नायब तहसीलदार मोहखेड थाना और उसके अधीन कि उमरानाला पुलिस चौकी के बीच चक्कर लगाते रही फिर वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामले की शिकायत दर्ज कर बड़ी मस्कत के साथ आरोपी आशिफ और अज्ञात के खिलाफ अपराध न 0250/26 धारा 132 296(a) 351(3)3(5) का मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश और थांर गाड़ी कि धरपकड़ जारी है!

घटना को लेकर राजस्व अधिकारियों में नाराजगी :- इस घटना को लेकर जिले भर के राजस्व अधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खुलेआम अभद्रता सरकारी कार्यों में बाधा डालने की इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिले मे ऐसे मामले आए दिन सामने आ रहे है जिससे आगामी समय में बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता आरोपित है कि रेत तस्करों को बढ़ावा देने में खनिज विभाग की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है जहाँ आए दिन ठेकेदारों की महंगी कारें कार्यालय के सामने खड़ी रहती है जो कार्यालय मे अपना दबदबा कायम किए हुए है जिसका खामियाजा तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व विभाग को भोगना पड़ता है जिले मे इस तरह कि घटनाएं पूर्व मे भी हो चुकी है जिसमे रेत व गौण सम्पदा तस्करों नें हर्रई में तहसीलदार पर जुन्नारदेव/चौरई मे नायब तहसीलदार पर तामिया में वन विभाग कर्मियों की कार पर हमला कर चुके है इतना ही नहीं जुन्नारदेव में एसडीएम से जमकर वाद विवाद भी हुआ!*

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई