दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर
रामपुरा में विधायक सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। यह सेवा केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए संवाद, सहयोग और जनसेवा का एक सशक्त माध्यम बनेगा, जहां नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनके निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक सेवा केंद्र केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सेवा केंद्र की स्थापना की गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर सहायता उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री नरेंद्र मालवीय, जिला उपाध्यक्ष श्री टीना चंदन देवड़ा, मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल गुर्जर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद सोनी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, सम्राट दीक्षित, कैलाश देवड़ा, दीपक मरचा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने विधायक सेवा केंद्र को जनता के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए क्षेत्र के विकास में इसे उपयोगी कदम बताया। शुभारंभ अवसर पर उत्साह और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







