रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली| सरई तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोबा का मामला सामने आया है जिसमें मध्य प्रदेश शासन के जमीन मे 70 वर्ष पूर्व से बसें हुए मोंहल्ले मे लगभग सैंकड़ो लोग निवासरत रहें लेकिन तीन वर्ष पहले पता चला की जमीन किसी और के पट्टे मे कर दिया गया है बसें महल्ले के लोग जगह जगह शिकायत किये लेकिन कही कुछ सुनवाई की हुई अब ये 70वर्ष के बृद्ध सभी अनपढ़ अंगूठा लगाने वाले लोग है जिनका जमीन घर लुटने का काम किया जा रहा पूर्व सरपंच ने इस मामले मे कहा की मै 70वर्ष का हों चूका हूँ और ये सभी लोग यही रहते थे लेकिन ये जमीन अब मीना प्रताप के नाम पर पट्टा दिख रहा है ये गलत है हम गांव के लोग सब जानते है की प्रजापति महल्ले के लोग तक़रीबन 60 वर्ष से रह रहें है अब इन्हे हटाने काम किया जा रहा है
इस कारण बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खाने और अदालतों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।इस गंभीर मुद्दे मे वर्षों से बसे परिवारों के बेदखली का संकट ग्रामीणो के ऊपर मडरा रहा है गरीब परिवार दशकों से सरकारी या नजूल की जमीन पर अपना घर बनाकर रह रहे है उनके पास सभी प्रकार के पक्के सबूत होते हुए भी प्रशासन पट्टे का अधिकार इन्हे नहीं दे रही है और किसी त्रुटि के कारण यह जमीन किसी अन्य प्रभावशाली व्यक्ति को पट्टेदार बना दिया गया। वर्षों से रह रहे बुजुर्गों को अपने ही घर को बचाने के लिए जगह जगह शरण गुहार लगानी पड़ रही है।60बर्ष पूर्व रह रहें ग्रामीणों का यहाँ यथावत रहना कानूनी अधिकार है जिसे छीना जा रहा है पीड़ित परिवार पर पट्टा धारक उनके शांतिपूर्ण कब्जे में कोई बाधा डालने का काम कर रहें है
सभी पीड़ित परिवार कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रख रहें है पट्टे को निरस्त करने की मांग कर रहें है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







