गंगा दशहरा पर नाभि तीर्थ नेमावर में उमड़ा आस्था का सैलाब, क्षत्रिय परमार समाज ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

SHARE:

ओमप्रकाश परमार,

देवास। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां नर्मदा के पवित्र नाभि तीर्थ नेमावर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के अंतिम छोर पर स्थित इस धार्मिक नगरी में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर क्षत्रिय परमार समाज द्वारा समाज धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कई जिलों से पहुंचे हजारों समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
सुबह से ही श्रद्धालु नाभि कुंड पहुंचकर मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाते रहे। गंगा दशहरा पर नर्मदा स्नान का विशेष महत्व होने के कारण दूर-दूर से लोग नेमावर पहुंचे। पूरा क्षेत्र “नर्मदे हर” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
क्षत्रिय परमार समाज द्वारा आयोजित भंडारे में सेवा भावना का विशेष उदाहरण देखने को मिला। समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल एवं विश्राम की बेहतर व्यवस्था की गई थी। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
गंगा दशहरा के अवसर पर नेमावर में दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का वातावरण क्षेत्र की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ाता नजर आया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई