रीवा।देर रात सड़कों पर उतरे रीवा एसपी गुरकरण सिंह, खुद संभाली सुरक्षा की कमान कॉलेज चौराहा से सिरमौर चौराहा तक किया पैदल मार्च, अपराधियों में हड़कंप।

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा।
शहर की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी डॉ. गुरकरण सिंह मंगलवार देर रात अचानक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने अधिकारियों के साथ कॉलेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा और सिरमौर चौराहा समेत प्रमुख बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अचानक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप
रात में एसपी के अचानक भ्रमण से पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई। ड्यूटी पर तैनात जवान अलर्ट मोड में आ गए। वहीं सड़क पर टहल रहे लोगों और दुकानदारों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ।
थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
रात्रि गश्त के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और जवानों को लगातार पेट्रोलिंग करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीवा में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान एडिशनल एसपी आरती सिंह, सीएसपी रीतु उपाध्याय, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह एवं अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल साथ रहे।
व्यस्त बाजारों और मुख्य मार्गों पर हुए इस पैदल मार्च से पुलिस ने साफ संदेश दिया कि रीवा पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई