उच्च शिक्षा हेतु कॉलेज में प्रवेश के लिए विशेष अभियान

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
माननीय कलेक्टर महोदय के बालागुरु जिला सीहोर के मार्गदर्शन में और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहदया श्रीमती सर्जना यादव जिला सीहोर के आदेश से संचालित शिक्षापुंज 0.2 कार्यक्रम के तहत कक्षा 10 उत्तीर्ण बच्चों के डिप्लोमा कोर्स एवं 12 उत्तीर्ण बच्चों के उच्च शिक्षा हेतु कालेज में प्रवेश के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है डाइट प्राचार्य नोडल डॉ अनिता बरगुर्जर भालेराव ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोलीटेक्निक ITI एवं डिग्री कालेजों के कोर्स के बारे में बच्चों को सही जानकारी के अभाव में छात्र आगे की शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते और शिक्षा से वंचित रह जाते हैं । बच्चे अपना भविष्य सँवार सकें और भविष्य में आगे पड़ाई निरंतर जारी रखें इसके लिए जिले के समस्त सान्दिपिनी शालाओं में दिनांक 26 मई 2026 समय 10.00 से सांय 4.00 बजे तक एक शिक्षापुंज शिविर आयोजित किया गया इस शिविर में DEO ,डाइट ऐकडेमिक सदस्य DPC,सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य, BEO, मॉनिटर्स, पीजी कॉलेज प्राचार्य , पोलोटक्निक कॉलेज प्राचार्य,ITI कॉलेज प्राचार्य,संकुल प्राचार्य और छात्र शामिल हुए । शिक्षापुंज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्लास 1 से 12 तक और कॉलेज में कोई छात्र शिक्षा से वंचित ना रहें और पढ़ाई आगे लगातार जारी रखें । स्कूल, कॉलेज में ड्रॉप आउट ना हो ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई