दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ
जांजगीर-चांपा आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार थाना चांपा एवं थाना सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक को दबोचा, मोबाइल और 46 हजार से अधिक नगदी जब्त।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं 46,270 रुपए नगद बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल 24 मई 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र के मंझली तालाब के पास एक युवक आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स एवं दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेले जा रहे मुकाबले में हार -जीत पर रुपए का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।सूचना पर थाना चांपा पुलिस एवं साइबर थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप यादव (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 26, मंझली तालाब के पास, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा बताया।जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने पाए जाने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/26 दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड भेजा गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, सायबर टीम ASI विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, मो. शहबाज एवं थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







