कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी पामगढ़ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

जांजगीर-चांपा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि जनदर्शन के माध्मम से ग्राम पंचायत मेकरी आंगनबाड़ी केन्द्र 03 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदोन्नति के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। श्रीमती कमला दिवाकर जिसकी शैक्षणिक योग्यता 12 वी उत्तीर्ण है जन्मतिथि अनुसार 44 वर्ष से अधिक होने के कारण अपात्र किया गया है एवं सुश्री मंजू कुमारी यादव की शैक्षणिक योग्यता 10 वी उत्तीर्ण है, नियम क्रमांक 2.1.6. अनुसार मान्य की जा कर मंजू कुमारी की नियुक्ति केंद्र क्रमांक 03 मेकरी में आंगनबाडी कार्यकर्त्ता के रिक्त पद पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ द्वारा आदेश क्रमांक 1069 दिनांक 23-01-2026 के द्वारा मंजू कुमारी यादव को आंगनबाडी केंद्र मेकरी 3 हेतु कार्यकर्त्ता के पद हेतु आदेश जारी की गई है।जबकि नियुक्ति निर्देश छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय रायपुर के आदेश में कंडिका क्रमांक 2.1.4 में स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है की 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाली एवं सभी अर्हता रखने वाली पात्र सहायिका उपलब्ध हो तो उनमे से अधिक अनुभव रखने वाली पात्र सहायिका की नियुक्ति की जावेगी।जिसके संबंध में संदर्भित पत्र क्रमांक 2 के माध्यम से श्री रवि कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, (छ.ग.) को कारण बताओ सूचना जारी कर निधारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया था, किन्तु उनके द्वारा निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नही करने के कारण पुनः संदर्भित पत्र क्रमांक 3 के माध्यम से कारण बताओ सूचना जारी कर निधारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया है। परियोजना अधिकारी पामगढ़ के द्वारा निधारित समयावधि में स्पष्टीकरण का जवाब आज दिनांक तक प्रस्तुत नही किया गया गया है, उक्त कृत्य शासकीय आदेशों एवं वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशों की अवहेलना तथा शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता को प्रदर्शित करता है।उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने श्री रवि कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी पामगढ़ के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को अनुशंसा की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत