विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग शुरू – प्रशिक्षण वर्ग में 12 जिलों के

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

प्रधानाचार्यों ने की सहभागिता
– कृष्ण चंद्र गांधी इंटर कालेज में हुआ आयोजन
मथुरा।कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुंञ्ज मथुरा में विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह, विद्या भारती मानक परिषद के ब्रज प्रान्त संयोजक होडिल सिंह , प्रबन्ध समिति सदस्य एवं प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. सुनील कुमार राय विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष डॉ. गुलशन कुमार, प्रबंधक कामता प्रसाद गुप्ता, वर्ग संयोजक महेश चन्द्र दुबे , प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना होडिल सिंह के द्वारा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न बिंदुओं के आधार पर विद्यालयों में मानक व्यवस्था एवं प्रधानाचार्यों के उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाना आवश्यक है। विद्यालयों में छात्र सुरक्षा एवं गुणवत्ता के सभी मानकों को पूर्ण किया जाना चाहिए।
प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि विद्यालयों में छात्रों के समग्र विकास हेतु आवश्यक आधारभूत मानकों को पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राजीव पाठक द्वारा वर्ग व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण वर्ग में 12 जिलों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। वर्ग में रविशंकर गौड़, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अमित पचौरी, महेश चन्द्र दुबे, संजीव कुमार मिश्र, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, प्रताप सिंह चौहान, गिर्राज सिंह चौहान, वेदरत्न शर्मा ,कुशलपाल शर्मा, योगेश कुमार पाठक, गवेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय, घनश्याम बाबू, सुभाष चन्द्र, सत्येंद्र सिंह चौहान, संजय मिश्रा आदि ने सहभागिता की। वर्ग की व्यवस्था में विद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, राजीव पाठक, विनय कुमार, उमेश शर्मा ,लोकेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, निधीश अग्रवाल, मुनेश अग्रवाल, सतीश शर्मा, विजय कुमार, जगवीर सिंह, अमृत सिंह, केशव सिंह, सुरेश कुमार, सीताराम, हितेश कुमार, बलराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
फोटो-01-
कृष्ण चंद्र गांधी इंटर कालेज में माधव कुंञ्ज में आयोजित विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आए विद्या भारती के पदाधिकारी का स्वागत करते आयोजक

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई