राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल करांटे चेम्पियनशिप 2026 में 14 वर्ष आयु श्रेणी में भाग लेकर पदक जीतने वाली दमोह के सकोर गांव की बेटी नियती दीक्षित का प्रदेश के पशुपालन और एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने सम्मान किया। दमोह के जटाशंकर स्थित कार्यालय में राज्यमंत्री लखन पटेल ने छात्रा नियती दीक्षित से भेंट की और उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी दमोह जिले का प्रतीक विद्यार्थियों को सरकार ने आगे महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। ऐसे ही सभी बच्ची हो या बच्चा दमोह जिले का नाम रोशन करें।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा नियती की यह उपलब्धि उनकी मेहनत,लगन और अनुशासन का परिणाम है। बिटिया ने सिद्ध कर दिया कि संकल्प और परिश्रम से बेटियां हर क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर छू सकती हैं।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं बेटियों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्यरत है। नियती जैसी प्रतिभाएं मध्यप्रदेश की पहचान हैं। उन्होंने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







