अपेक्स के प्रशासक ने सदस्यता अभियान प्रगति की समीक्षा की श्योपुर कॉपरेटिव बैंक में किसानों से किया संवाद

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001

श्योपुर, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना की शाखा श्योपुर का निरीक्षण करते हुए सहकारिता, ऊर्जा संरक्षण, सदस्यता महाअभियान एवं हरित सहकार अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
एक दिवसीय प्रवास पर श्योपुर पहुंचे म.प्र. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव द्वारा वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में नागरिकों से किए गए “ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” के आह्वान का उल्लेख करते हुए सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। साथ ही “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। प्रशासक द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बैंक मुख्यालय एवं पैक्स स्तर पर पौधरोपण के लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर “हरित सहकार अभियान” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घोषित कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अन्तर्गत 14 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान में अधिक से अधिक किसानो को सहकारी समितियों का सदस्य बनाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य संपन्न किये जाने के निर्देश प्रशासक द्वारा प्रदान किये गए।
इस अवसर पर प्रशासक श्री यादव द्वारा किसानो से ई-विकास प्रणाली अन्तर्गत ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था एवं अन्य विषयों के सम्बन्ध में संवाद किया गया। साथ ही बी-पैक्स संस्थाओं की वार्षिक आमसभा में चयनित सदस्य किसानों को सम्मानित किए जाने का सुझाव भी दिया गया। इस दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमल मकाश्रे, अभय प्रधान, ओएसडी माननीय प्रशासक, अपेक्स बैंक, श्योपुर के नोडल अधिकारी श्री दिनेश गुप्ता एवं बैंक शाखा श्योपुर के शाखा प्रबंधक श्री शिवदयाल गुप्ता उपस्थित थे।
श्योपुर भ्रमण के दौरान अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी संस्था श्योपुर का अवलोकन भी किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत