दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़
जिला एमसबी कानून व्यवस्था और अपराध अनुसंधान को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सिटी मनेंद्रगढ़ कोतवाली परिसर में फोरेंसिक मोबाइल वैन को विधिवत पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव एवं एमसीबी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने फोरेंसिक मोबाइल वैन की विशेषताओं और उपयोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की “Modernization of Forensic Capacities” योजना के अंतर्गत जिले को यह अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। यह वैन घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संकलन और परीक्षण करने में सक्षम होगी जिससे अपराधों की जांच और अधिक प्रभावी एवं त्वरित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि वैन में क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट, फिंगरप्रिंट लिफ्टिंग किट, डीएनए एवं लैंगिक अपराध साक्ष्य किट, नारकोटिक्स जांच किट, विस्फोटक जांच किट, आर्सन इन्वेस्टिगेशन किट, गन शॉट रेसिड्यू किट सहित कुल 14 प्रकार की आधुनिक फोरेंसिक किट उपलब्ध हैं। इसके अलावा रिसर्च स्टीरियो माइक्रोस्कोप, डीएसएलआर कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा, जीपीएस, मिनी रेफ्रिजरेटर, एलईडी स्क्रीन, बारकोड स्कैनर, थर्मल प्रिंटर एवं जनरेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी वैन में मौजूद हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मोबाइल फोरेंसिक वैन जिले में होने वाले अपराधों की वैज्ञानिक जांच में मील का पत्थर साबित होगी और साक्ष्यों के संरक्षण और परीक्षण में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी(राज●) लिंगराज सिदार, एमसीबी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







