मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की सतर्कता के चलते, सड़क पर रात मे भटक रहे रोते मासूम बच्चे को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी/मनेंद्रगढ़

मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते सड़क पर रात मे भटक रहे रोते मासूम बच्चे को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देश पर पैदल पेट्रोलिंग व यातायात व्यवस्था बनाने हेतु विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी स्वयं अपने स्टाफ के साथ भ्रमण पर थे कि भगत सिंह चौक के पास रोड पर 8.40 बजे रोता हुआ नाबालिग बच्चा भटक रहा था।बच्चे को तत्काल खाई खजाना देकर दिलासा देकर पुलिस टीम के साथ अपने संरक्षण में लेकर थाने लाये। पूछताछ के दौरान बच्चा सदमे मे होने अपना नाम पत्ता बता नहीं पाया जिससे बालक के परिजनों की खोजबीन हेतु निकटवर्ती पुलिस थानों मे सूचना दी गई साथ ही ‘पुलिस मिडिया’ ग्रुप मे बच्चे की तस्वीर साझा की गई,मिडिया बंधुओ द्वारा भी तत्काल उक्त फोटो प्रसारित कर खोजबीन मे सहयोग किया गया।
परिणाम स्वरुप उक्त जानकारी गुम बालक के परिजनों को मिली और पुलिस से संपर्क किये तो बालक के थाना पर सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। बालक उम्र कम होने के कारण अपने घर और परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था, इसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुये सूचना मिलने के बाद बच्चों के दादी -दादा को थाने बुलाया और आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस को बालक नहीं मिलता तो उसके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण दोनों बच्चे सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गए।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने गुम बच्चे के दादा रामप्रसाद सोनी 60 वर्ष व दादी कुसुम सोनी 55 वर्ष को सांत्वना देते हुवे समझाइश भी दिया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध या लावारिस स्थिति में दिखने वाले बच्चों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दादी अपने पोते को पाकर ख़ुशी के आँसू रोक नहीं पा रही थी।
पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अच्छे कार्य मे कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार सेन, हेड कॉन्स्टेबल प्रिन्स राय, कॉन्स्टेबल अमित गुप्ता, हेड कॉन्स्टेबल रवि शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल राकेश शर्मा, कॉन्स्टेबल आजाद, कॉन्स्टेबल विजय यादव साक्षी बने।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत