तावडू 23 मई-नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
सड़क दुर्धटनाओ को रोकने के लिए प्रशासन पूर्णतया प्रयासरत हैं। गत वीरवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक तावडू जितेंद्र गर्ग ने सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन नीति को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उपमंडलाधीश ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
आपको बता दे की सड़क के किनारे अवैध रूप से वाहनों को खड़ा करने व दुर्घटना स्थल के पास साइन बोर्ड न होने और शहर के मुख्य रोड पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के चलते कई बार दुर्धटनाये हुई है। जिनकी रोकथाम को लेकर उपमंडलाधीश ने वीरवार को संबंधित अधिकारियों की एक बैठक ली। उपमंडलाधीश जितेंद्र गर्ग ने बताया कि सोहना रोड पर पढ़नी गांव के समीप केएमपी फ्लाईओवर के पास दुर्धटना स्थल है उसका साइन बोर्ड लगाने और रेवाड़ी, सोहना, नूंह व पटौदी रोड पर तावडू की सीमा तक सड़क के साथ अवैध रूप से लगे खोखो सहित अन्य किया गया अतिक्रमण को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी एसडीओ तपेश कुमार को निर्देश दिए गए है। वहीं केएमपी पर भी सड़क के दोनों तरह बने अवैध ढाबे, खोखे को हटाने और इस पर बने अवैध काटो को बंद करने के लिए एच एस आई आई डी सी के प्रवीण बेनीवाल को निर्देश दिए गए है। साथ ही उक्त सड़क के साथ लगे अवैध खोखो, ढाबो आदि पर पर लगे बिजली कनेक्शन को काटने के लिए बिजली विभाग तावडू के एसडीओ ब्रह्मप्रकाश को कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य उच्च अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से करने के लिए कहा गया है। उपमंडलाधीश जितेंद्र गर्ग ने यह भी कहा कि इससे सड़क के साथ वाहन खड़े होने के कारण होने वाली दुर्धटनाओ में काफी कमी आएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







