तावडू 23 मई-नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
तावडू सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर केएमपी धुलावत टोल टैक्स के समीर नाकाबंदी कर एक पिकअप में एक गौधन को गौकशी की नियत से हरियाणा से राजस्थान ले जा रहे दो व्यक्तियों को धर दबोचा। पुलिस ने गौधन और पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी अनुसार तावडू सीआईए पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए सोहना रोड पर स्थित धुलावत केएमपी पुल पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली की हर्ष व दीपक निवासियान बास लांबी जिला गुरुग्राम अपने साथियों के साथ गौकशी का काम करता है।जो आज भी दोनों गौकशी करने के लिए एक गाड़ी में गौधन भरकर हरियाणा से राजस्थान लेकर जाएंगे। जिन्हें नाकाबंदी कर गौधन के साथ काबू किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर धुलावट केएमपी टोल टैक्स के आगे नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद एक पिकअप गाड़ी केएमपी रोड की तरफ से आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक सामने पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी को भगाने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत धर दबोचा। पुलिस के नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम हर्ष व परिचालक सीट पर बैठे शख्स ने अपना नाम दीपक निवासियान बास लाम्बी थाना बिलासपुर गुरुग्राम बताया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को चैक किया तो उसमें एक गौधन बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप गाड़ी और गौधन को अपने कब्जे में लेकर हर्ष व दीपक निवासियान बास लांबी जिला गुरुग्राम के खिलाफ विभिन्न धारावाहिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







