दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारिणी के नए दिशा निर्देश आदेश के साथ।जिला कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई जानकारी देते हुए जिला प्रभारी राजवीर दीक्षित, एवं सभी मुख्य पदाधिकारियों.की उपस्थिति में जानकारी देते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारिणी के नए कार्यों की जानकारी आदान प्रदान की गई है। जिला प्रभारी राजवीर दीक्षित ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से एक सप्ताह में और नई ऊर्जावान कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश मिले हैं। हाल ही में वृंदावन मथुरा में राष्ट्रीय चिंतन बैठक का। आयोजन राजश्री चौधरी के मार्गदर्शन में सफल रहा है। इसमें कई निर्णय लिया गये थे ।मथुरा की पावन ब्रजभूमि स्थित कार्यालय में अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वावधान में गौ-रक्षक सम्मान सभा सहित यमुना शुद्धि करण आंदोलन योजना की रूप रेखा मंथन किया गया जिले से आए संगठन के पदाधिकारी, संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में गौ-सेवक एवं हिन्दू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजवीर दीक्षित संगठन मंत्री राम शर्मा जिला उपाध्यक्ष रवि पाराशर सहित संगठन के लगभग 18 पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य तत्काल प्रभाव से कार्य कर रहे है तथा शीघ्र ही नई घोषणा की जाएगी। जिला अध्यक्ष राजवीर दीक्षित ने कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता गौ माता की रक्षा तथा गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे। साथ ही यमुना जी को साफ कराने को युवा सम्मिलित होंगे और हम सभी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। देश में कुछ लोग नकली हिन्दू महासभा बनाकर तथा नकली संत, जगद्गुरु और शंकराचार्य बनकर हिन्दू समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। संत के वेश में छिपे अधर्मी कालनेमियों को हिन्दू समाज को पहचानना होगा। अखिल भारत हिन्दू महासभा हिन्दू समाज का एक सशक्त सामाजिक एवं राजनीतिक विकल्प है और आने वाले समय में संगठन पूरे देश में अपनी वैचारिक दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगा। पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए महासभा को आने वाले समय में मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में गौ-सेवा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेक समाज सेवकों का सराहना करता है। इस अवसर पर गौमाता को राष्ट्रमाता के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए समाज में व्यापक जनजागरण का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए संगठन के पदाधिकारी, जिला संरक्षक प्रधानाचार्य पंडित कैलाश पचौरी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जिला संयोजक रवि पाराशर जिला प्रवक्ता प्रवीण मिश्रा संगठन मंत्री राम शर्मा जिला सचिव ठाकुर मोहित सिंह सियाराम तिवारी श्री चन्द्रमा दास जी महाराज दीपक कौशिक ठाकुर यशपाल सिंह राहुल शर्मा दशरथ भारद्वाज विनोद शर्मा गौ-रक्षक, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला मीडिया कार्यालय ने दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







