हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शुक्रवार को बेरहमी से पीटे गए दलित युवक को न्याय दिलाने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
बताते चलें कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में संदीप वर्मा नामक युवक की गांव के कुछ दबंगों ने डंडों और बेल्टों से पिटाई की थी। आरोप है कि हमलावर युवक को अधमरी हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित युवक से मिलने के लिए सपा का यह प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को गांव जाने वाला था। सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान के नेतृत्व में जाने वाले इस डेलिगेशन को प्रशासन ने गुरुवार रात ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल को हमीरपुर मुख्यालय आने की अनुमति तो मिली, लेकिन उन्हें टेढ़ा गांव जाने से रोक दिया गया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मुलाकात में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद और अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी भी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि संदीप वर्मा के साथ हुई मारपीट एक गंभीर मामला है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी दलित उत्पीड़न होता है, सपा पीड़ितों के साथ खड़ी रहती है। दद्दू प्रसाद ने यह भी कहा कि सरकार को आशंका थी कि दलित समाज सपा के समर्थन में आ सकता है, इसलिए प्रतिनिधिमंडल को गांव जाने से रोका गया और रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







