भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी आवास का किया गया सूचीकरण

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना (दिनांक 22 मई से 20 जून 2026 तक) के अन्तर्गत जनपद पीलीभीत में प्रगणकों द्वारा क्षेत्र के हर मकान का विवरण दर्ज किये जाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 22 मई, 2026 को प्रगणक सुनीता देवी, सुपरवाईजर श्री हरीश कुमार के द्वारा जिलाधिकारी महोदय, पीलीभीत के आवास पर पंहुचकर जिलाधिकारी महोदय, पीलीभीत के आवास का सूचीकरण का कार्य किया गया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रगणक व सुपरवाईजर का स्वागत करते हुए उन्हे भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना के कार्य को पूर्ण मनोयोग से करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही उन्हे जनगणना-2027 के प्रमुख एवं व्यवहारिक महत्व/लाभ से भी अवगत कराया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत