श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिन्दल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत विकासखंड बड़ौदा एवं कराहल के विभिन्न ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भ्रमण एवं समीक्षा कार्य किया गया।
विकासखंड बड़ौदा में एमटीएस श्री अरविन्द गर्ग द्वारा ग्राम प्रेमपुरा, मलपुरा एवं मठेपुरा का भ्रमण किया गया। वहीं विकासखंड कराहल में मलेरिया निरीक्षक श्री नरसिंह गौड़ द्वारा ग्राम सेसईपुरा एवं रानीपुरा का भ्रमण कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की गई।
भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से समुदाय में घर-घर भ्रमण कर बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया किट से जांच करें तथा लार्वा सर्वे कार्य को प्रभावी रूप से संचालित करें। साथ ही पॉजिटिव मरीज मिलने पर तत्काल एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से पूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
टीकाकरण सत्र स्थलों पर उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा मच्छरदानी के नियमित उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि वे अपने घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआँ करें, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें तथा बुखार आने पर तुरंत रक्त जांच कराएं।
साथ ही सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि किसी भी बुखार पीड़ित व्यक्ति की तत्काल जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया जाए तथा ग्रामवासियों को निरंतर जागरूक किया जाए, जिससे मच्छर जनित रोगों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित हो सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







