भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोल्टेज के चलते ग्रामीण परेशानी का सामना कर रहे हैं। गर्मी के चलते बिजली के उपयोग की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में दिनभर बिजली का लोड बढ़ते ही वॉल्टेज की समस्या होने लगती है। मेंटेनेंस कार्य तेजी से करने और जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और ज्यादा बिल आ रहे हैं उनकी जांच कर मीटरों को बदल जाएगा इसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा ने विधायक सुदेश राय के निर्देशानुसार दोराहा मंडल के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर शुक्रवार को दोराहा के विद्युत वितरण केंद्र पर अधिकारियों के साथ बैठक कर आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि इन आठ बिंदुओं में पहला लोड सैंडिंग को लेकर चर्चा हुई जिसमें निर्णय हुआ की दौरान तहसील की लोड सैंडिंग बंद की जाएगी वह अन्य स्थानों की लोड सैंडिंग वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर किया जाए। दूसरा मेंटेनेंस में जो लेबर कार्य कर रही है उसे चार गुना लेबर लगाकर कार्य को समय सीमा में समाप्त किया जाएगा, तीसरा कई किसानों को मशीनी उपकरण का काम वर्ष में एक बार पड़ता है जिसे ओवरलोड में नहीं लिया जाए। चौथा ऐसे स्थान जहां डीपी खंबे तार व पंप कुआँ नहीं है उनके प्रकरण को निरस्त किया जाएगा। पांचवा हमारे विद्युत कर्मचारियों को कोई भी राशि ना दें या फिर राशि देते समय उनसे रसीद अवश्य लें अगर कोई कर्मचारी पैसा लेकर रशीद नहीं देता है तो उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी, छठवां जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और ज्यादा बिल आ रहे हैं उनकी जांच कर मीटरों को बदल जाएगा। सातवां बहुत पुराने पोल जो जर्जर हालत में है एवं तार जहां झूल रहे हैं उनको भी जल्दी से जल्द हम ठीक करने का कार्य कर रहे हैं आठवां ऐसे किसान जिनके पास 3 एचपी 5 एचपी की मोटर है और उनका कनेक्शन इससे अधिक है जांच कर कनेक्शन का लोड कम किया जाएगा। इस बैठक में सहायक यंत्री लखन दुबे कनिष्ठ यंत्री राहुल पांडे एवं मंडल पदाधिकारी जनपद सदस्य सरपंच चुनाव या वरिष्ठजन विद्युत वितरण केंद्र के कर्मचारी आदि उपस्थित है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment