अस्पताल में जन्मदिन के उपलक्ष्य मे मरीजो को फल वितरित किए

SHARE:

जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।

मनावर( निप्र ):-
जन्मदिन वर्षगांठ मनाने का चलन बढ़ता जा रहा है। कोई अपनों के बीच मनाता है, तो कोई दुखियों के बीच मनाता है। लेकिन सच्चा सुख उसी में है कि आप किसी गरीब दीन दुखियों के बीच जाकर उनकी मदद करो और इस फल स्वरुप वो आपको आशीर्वाद दे। सच्चा जन्मदिन यही होगा। युवा समाजसेवी जगदीश बुन्देला ग्राम लवाणी ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज सिविल अस्पताल मनावर पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। कई मरीजों ने बुन्देला के नेक कार्य के लिए उनकी सराहना की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बुन्देला के सामाजिक कार्यों को देखते हुए और उनकी अच्छी सोच और पहल से प्रसन्न होकर उनके मित्र बुदेसिंह मंडलोई मुहाली द्वारा आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या भील का छायाचित्र भेंट किया गया। इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवराम गोपाल कन्नौज,भाजपा अजजा जिला अध्यक्ष लालसिंह बर्मन,बबलू पाटीदार,अजय मण्डलोई लोणी,चंदन कनेल,पत्रकार मयंक साधु,सचिन कनेल,गोलू बर्मन,अमर मण्डलोई आदि उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई