अभिभावक बच्चों को टेलीवीजन और मोबाइल के सहारे न छोड़ें- ब्रह्माकुमारी रेखा दी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

हम सभी के जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं होता- डीन डॉ मनीष निगम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मुखर्जी नगर सेवा केंद्र में चल रहे प्रेरणा समर कैंप के दूसरे दिन अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज से डीन डॉ मनीष निगम, नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर, यातायात पुलिस थाना से आशीष जी की उपस्थिति में दूसरे दिन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए बच्चों का सर्वांगीण विकास होना बहुत जरूरी है। आजकल बच्चे अल्पकालिन सुख के लिए भौतिक साधनों के पीछे भाग रहे हैं। उनके माता-पिता भी पश्चिमी सभ्यता का अन्धानुकरण कर रहे हैं। नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा की ओर उनका ध्यान नहीं है। अभिभावक बच्चों को टेलीवीजन और मोबाइल के सहारे न छोड़ें। ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने कहा कि बचपन मूल्यवान समय होता है। इसी समय हम अपना लक्ष्य निर्धारित करते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में नैतिक मूल्यों का होना जरूरी है। उन्होंने समारोह में उपस्थित माता-पिता से अनुरोध किया कि अपना समय टीवी और मोबाईल में व्यर्थ नष्ट करने की बजाय बच्चों के संग बांटें ताकि बच्चों को प्यार मिले और अपनापन पैदा हो। मेडिकल कॉलेज के डीन मनीष निगम ने बच्चों को प्रेरणादाई उद्बोधन में कहां की हम सभी के जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है हमें समय का मैनेजमेंट करना सीखना है मैं जब पढ़ाई करता था तो सुबह 3 से 6 बजे तक करता था जब सभी लोग सो रहे होते थे। मेरी मेहनत और माता-पिता का सहयोग रहा जिससे में यहां तक पहुंचा, नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर अपने बचपन के दिन साझा करते हुए कहा कि मैं एक छोटे से गांव और सरकारी स्कूल में पड़ा पढ़ाई के लिए बड़ा शहर और बड़े स्कूल कि नहीं अपनी लगन की जरूरत होती है। यातायात पुलिस थाना से टीआई आशीष ने बताया सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है सफलता मेहनत चाहती है जब हम मेहनत करते हैं तो सफलता भी मिलती है यह उत्तर टॉक शो के दौरान बच्चों को अतिथियों के द्वारा दिए गए जिससे बच्चों को बहुत प्रसन्नता हुई और उन्होंने प्रतिज्ञा भी की हम आगे बड़ों के सम्मान के साथ मेहनत भी करेंगे और जीवन में लक्ष्य भी रखेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों के द्वारा मेरे भोलेनाथ गीत पर प्रस्तुत नृत्य से की गर्ई। इसके बाद सोशल मीडिया से नुकसान को दर्शाते हुए नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी नन्दनी दीदी ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत