भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा नहीं

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

-सीएमओ को अपने निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं का मिला बुरा हाल
-तीन में से दो अस्पताल मिले बंद, तीसरे में अधिकांश चिकित्सक छुट्टी पर मिले
मथुरा। सरकार के दावे हजारा हों, हकीकत दावों से जुदा है। भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा नहीं है। गरीब ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सकों से और संपन्न प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज कराने को मजबूरी है। सीएमओ के अपने खुद के निरीक्षण में यह स्थिति सामने आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राधा वल्लभ ने टीम के साथ जनपद की चिकित्सकीय गुणवत्ता, भौतिक एवं अनुशासनिक व्यवस्था कायम किये जाने के कम में बुधवार को पूर्वान्ह 08.40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. विकमादित्य मौजूद मिले। चिकित्सा इकाई की उपस्थिति पंजिका में चिकित्सा अधीक्षक डा. पूजा सिंह एक से चार मई तक, छह से 12 मई तक एवं 14 से 20 मई तक अनुपस्थित मिलीं, महिला चिकित्साधिकारी डा. संदेश आरेख 19 से 20 मई तक अनुपस्थित थीं, महिला चिकित्साधिकारी डा. स्मृति मिश्रा एक से 20 मई तक अनुपस्थित मिले, महिला चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश चतुर्वेदी 18 से 20 मई तक अनुपस्थित, बीएचडब्लू शुभम चौधरी, 16 से 20 मई तक अनुपस्थित, स्टाफ नर्स सिद्वार्थ शुक्ला 18 से 20 मई तक अनुपस्थित), एमओ आरबीएसक डा. मोहदली, 18से 20 मई तक अनुपस्थित, एलटी शैलेन्द्र सिंह 19 से 20 मई तक अनुपस्थित), एलटी डा. बृजेश शर्मा 20 मई को अनुपस्थित), डा. एमओ रोहित मित्तल 19 से 20 मई तक अनुपस्थित, एमओ डा. प्रियंका 13 से 20 मई तक अनुपस्थित, बीसीपीएम प्रकाश कुमार 19 से 20 मई तक अनुपस्थित, एलटी प्रशान्त कुमार 19 से 20 मई तक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित स्टाफ से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दगांव का भी निरीक्षण किया जहां मात्र कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मिला तथा कार्यरत चिकित्सक डा. दीपेन्द्र सिंह राजौरा, चिकित्साधिकारी एवं साहम अहमद, फार्मासिस्ट को डयूटी से अनुपस्थित पाया गया। जिसके सम्बंध में चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी बरसाना द्वारा सभी सम्बंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या सहित प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करे एवं अग्रिम निर्देशो तक अनुपस्थित चिकित्सक डा. दीपेन्द्र सिंह राजौरा, चिकित्साधिकारी व श्री साहम अहमद, फार्मासिस्ट के अनुपस्थित दिवस के वेतन व मानदेय को बाधित किया जाता है।
निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांचौली भी बंद मिला। पाया गया एवं समस्त अधिकारी एवं कार्मिक डयूटी से अनुपस्थित पाये गये। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा इकाई के संचालन के विपरीत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का बंद होना अत्यधिक चिंताजनक है। सीएमओ ने कहा है कि निरीक्षण तथ्यो के संज्ञान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांचौली पर कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कार्मिको के वेतन एवं मानदेय को अग्रिम आदेशो तक बाधित किया जाता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत