आईजीएल की लापरवाही से विद्युत पोल तिरछा होकर मकान में रखा तिरछे पोल से विद्युत आपूर्ति जारी रहने से हादसे की आशंका

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 13 में आईजीएल द्वारा गैस पाइपलाइन की खुदाई के दौरान विद्युत पोल के बगल में गड्ढा खोद देने से पोल सामने के एक मकान में रख गया। कई दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग ने इसे सीधा नहीं कर रहा है। जिससे लोगों में हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
मौजूदा समय में आईजीएल कंपनी गैस पाइपलाइन डालने के लिए कस्बे के प्रत्येक वार्ड में कार्य जारी कर रखा है। उनके कार्य करने के दौरान कई जगह पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने के साथ सड़कें ध्वस्त हो रही है। रविवार को वार्ड नंबर 13 में इस कंपनी के कर्मचारी जब विद्युत पोल के बगल में गड्ढा खोद रहे थे। तभी विद्युत पोल गड्ढे की वजह से सामने नरेंद्र श्रीवास के मकान पर रख गया। गनीमत यह रही कि विद्युत सप्लाई चालू होने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। पोल तिरछा होने से मोहल्ला निवासी रज्जाक, गफ्फार, रूमी,शिवदास पाल, गब्बर पाल आदि ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत विद्युत विभाग से कर चुके हैं। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक विद्युत पोल सीधा नहीं किया गया है और इसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति जारी है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। मोहल्ले वासियों ने इस पोल को तत्काल सीधा कराए जाने की मांग की है। अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है। शुक्रवार को पोल सीधा किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment