रोजगार, पलायन और परिवारवाद पर सरकार को घेरा, बिहार नवनिर्माण अभियान तेज करने का ऐलान

SHARE:

केसरिया,हिंदुस्तान संवाददाता
पूर्वी चंपारण लोकसभा प्रभारी दुष्यंत कुमार उर्फ राजू सिंह ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार सरकार पर युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के 6 महीने बाद भी लाखों युवाओं को नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा आज बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों और पुलिसिया दमन से परेशान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने के बजाय केवल प्रचार और विज्ञापन में व्यस्त है। बिहार में पलायन की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य के अधिकांश मजदूर आज भी दूसरे राज्यों में जाकर काम करने को मजबूर हैं। BPSC TRE-4 की मांग कर रहे छात्रों पर मुकदमे दर्ज करने को उन्होंने युवाओं के साथ अन्याय बताया।
राजू सिंह ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नीट छात्रा हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। साथ ही सरकार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि 20 मई 2026 से बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम से जन सुराज का नया अभियान शुरू हो चुका है। प्रशांत किशोर बिहार के गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार के नवनिर्माण की लड़ाई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत