दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व खेडी रोड धरोला बायपास पुलिया के नीचे घरोला पर आरोपियो द्वारा जबरदस्ती जहर पिलाकर कृष्णपाल सिंह को छोडने व वहाँ से संजीवनी हास्पीटल मे ईलाज के दौरान मृत्यु होने की घटना पर तत्काल आलोट पुलिस द्वारा 36 घंटे के अंदर पांचो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
घटना का विवरण दिनांक 19.05.2026 को फरियादी श्याम सिंह पिता बद्रीसिंह सोंधिया राजपुत उम्र 42 साल निवासी खामरिया द्वारा अपने भतीजे कृष्णपाल सिंह की आरोपी कुलदीप सिंह पिता पुर सिंह सोधिया, युवराज सिंह पिता पुर सिंह सोंधिया राजपुत, व गोविंद सिंह पिता अर्जुन सिंह पंवार राजपुत निवासी मुंज व दो विधि की भूल करने वाले बालको द्वारा जहर पिलाकर हत्या करने के सम्बंधी रिपोर्ट लिखाने पर तत्काल थाना आलोट पर अप क्र 254/2026 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान तत्काल आलोट पुलिस आरोपी कुलदीप सिंह पिता पुर सिंह सोंधिया, युवराज सिंह पिता पुर सिंह सोंधिया राजपुत, व गोविंद सिंह पिता अर्जुन सिंह पंवार राजपुत निवासी मुंज व दो विधि की भूल करने वाले बालको को गिरफ्तार किया गया है जो आरोपियो से पुछताछ की जाकर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
नाम आरोपी-
1. कुलदीप सिंह पिता पुर सिंह सोंधिया उम्र 22 साल निवासी मुंज
2. युवराज सिंह पिता पुर सिंह सोंधिया राजपुत उम्र 18 साल 15 दिन निवासी मुंज
3. गोविंद सिंह पिता अर्जुन सिंह पंवार राजपुत उम्र 24 साल निवासी मुंज
4. 02 विधि की भूल करने वाले बालक
सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी मुनेन्द्र गोतम एवं समस्त थाना स्टाप का सराहनीय योगदान रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







