अधिवक्ता समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं पुलिसिया उत्पीड़न के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार, -सुनील कुमार पांडेय

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर

मिर्जापुर ।आज आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ मिर्जापुर के कार्यकर्ता पार्टी के जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, लखनऊ के अधिवक्ताओं का चैंबर मनमाने ढंग से तोड़ने एवं अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज कराकर पुलिसिया कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और मांगों से संबंधित महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन पत्र अपर जिलाधिकारी वित्त को सौंप कर तत्काल अधिवक्ता सम्मान की रक्षा की मांग किया गया
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगीराज में अधिवक्ता समाज का बराबर दमन और उत्पीड़न का कार्यवाही किया जा रहा है लखनऊ हो चाहे मिर्जापुर हो और चाहे उत्तर प्रदेश का कोई जिला हो अधिवक्ता समाज को दबाने के लिए पुलिस के बल पर अधिवक्ता समाज का दमन करने का कार्य किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उन्होंने योगी सरकार को अधिवक्ता विरोधी बताते हुए कहा कि लगातार उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता समाज के ऊपर पुलिसिया उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है जिसे किसी भी दशा में आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी आम आदमी पार्टी अधिवक्ता समाज के साथ खड़ी है
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल शंकर दुबे एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता हित के लिए अधिवक्ता समाज किसी भी हद तक जा सकती है उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर पुलिसिया उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम लोग मिलकर अधिवक्ता समाज के मान सम्मान की रक्षा करेंगे
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए जिससे अधिवक्ता समाज के ऊपर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न अत्याचार की घटनाओं पर अंकुश लग सके आम आदमी पार्टी लगातार अधिवक्ता समाज के हित के लिए आवाज बुलंद कर रही है लखनऊ में अधिवक्ता समाज के ऊपर जिस प्रकार से पुलिसिया दमन की कार्रवाई की गई उसे अधिवक्ता समाज कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राकेश वर्मा नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर राजेश कुमार कौशल शिव शंकर एडवोकेट रमाकांत तिवारी एडवोकेट प्रेम बाबू एडवोकेट इंद्र बहादुर यादव एडवोकेट सुनील कुमार एडवोकेट सूर्य प्रकाश एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद दुबे एडवोकेट विष्णु सागर पांडे एडवोकेट राकेश मौर्य एडवोकेट इत्यादि दर्जनों अधिवक्ता सम्मिलित रहे। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत