उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
लखनऊ 20 मई।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन-पूर्व विधायक श्री सोहिल अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा प्रदेश एवं देश से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीमती रूबी ख़ान तथा प्रदेश सह प्रभारी श्री महमूद ख़ान की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) श्री शाहनवाज खान ने किया।
प्रदेश चेयरमैन श्री सोहिल अख्तर अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय एवं संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव एवं वार्ड स्तर तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती रूबी ख़ान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी।
प्रदेश सह प्रभारी श्री महमूद ख़ान ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर मलिक, मसूद अहमद, अनीस अख्तर मोदी, प्रदेश महासचिव तौहीद नज़मी, ओकाश अंसारी, तौफीक कुरैशी, शमसुल उमरा, प्रदेश सचिव संदीप, शबुउल हसन, जिलाध्यक्ष जुबैर खान, मो0 इबरार, तालिब अली, हित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग
द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment