मथुरा बड़ी सौगातः मसानी बिजली घर क्षेत्र को अब मिलेगी डबल सप्लाई -220 केवी बिजलीघर से जुड़ी नई 33 केवी लाइन चालू

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी

मथुरा। महानगर के मसानी क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। वृंदावन के भरतिया स्थित 220 केवी बिजलीघर से मसानी बिजलीघर तक बनाई गई नई 33 केवी लाइन को सोमवार शाम विधिवत पूजा-अर्चना के बाद चालू कर दिया गया। अब इस लाइन पर लोड भी डाल दिया गया है जिससे मसानी क्षेत्र को दो स्रोतों से विद्युत आपूर्ति मिलने लगी है। अब तक यह लाइन नो-लोड पर संचालित हो रही थी लेकिन चालू होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं स्थिर हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार औरंगाबाद 132 केवी बिजलीघर से मसानी के दो 10 एमवीए ट्रांसफार्मर तथा भरतिया बिजलीघर से एक 10 एमवीए ट्रांसफार्मर संचालित होगा जिससे बिजलीघर पर डबल सप्लाई सुनिश्चित हो गई है। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में 12 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई गई है जिसमें से 8 किलोमीटर हिस्सा टावर के माध्यम से बनाया गया है। इस परियोजना के लिए विभागीय अधिकारियों ने पूर्व में डीएम, सांसद प्रतिनिधि और हाइवे प्राधिकरण के साथ समन्वय कर संयुक्त निरीक्षण भी किया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता राजीव गर्ग, एसई शहरी मुदित तिवारी, एक्सईएन अमित श्रीवास्तव, एक्सईएन अनिल कुमार, एसडीओ पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। मसानी की नई 33 केवी लाइन चालू होने से न केवल स्थानीय उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा बल्कि आकाशवाणी बिजलीघर की सप्लाई में भी सुधार होगा। इस नई व्यवस्था से क्षेत्र में बिजली कटौती में कमी आने और वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत