गांधी सभागार कलेक्टेªट कम्पाउण्ड पीलीभीत में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजन किया गया।

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

किसान दिवस कृषकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गुरदीप सिंह, प्रतिनिधि भारतीय किसान यूनियन जनपद के द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में गन्ने की फसल में यूरिया की आवश्यकता है। यूरिया की जनपद में उपलब्धता कराई जाये, साथ ही उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि पीलीभीत माधौटांडा मार्ग पर कई पुलियां निर्माणधीन है जिनकों बरसात से पहले दुरस्त कराया जाये। वेद प्रकाश जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) पीलीभीत के द्वारा वर्तमान समय में भीषण गर्मी को देखते हुए फसलों की सिंचाई हेतु ट्यूबेल के लिए विद्युत की अधिक से अधिक आपूर्ति की जाये तथा ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत की अवैध कटौती के कारण उपभोक्ताओं को भारी पैमाने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अवैध कटौती बन्द की जाये। साथ ही शर्मा के द्वारा अवगत कराया गया कि कृषकों का गेहूॅ की बिक्री केन्द्रों पर बिना परेशान किये क्रया किया जाये। किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया गया कि पीलीभीत के देवहा पुल के दोनों तरफ सड़क पर फल एवं सब्जियों की बहुत अधिक संख्या में दुकानें हटवायी जाये। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। किसान दिवस में कृषकों को विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों के द्वारा अपने अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
आयोजित किसान दिवस में पवन कुमार सिंह परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, राम मिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक, डाॅ0 प्रदीप कुमार सिंह सहायक निबन्धक सहकारिता, सी0पी0 त्रिवेदी डी0डी0एम0 नावार्ड, नरेन्द्र पाल जिला कृषि अधिकारी, प्रवीन कुमार अवस्थी मण्डी सचिव, राज कुमार सेठ अग्रणी जिला प्रबन्धक, अश्वनी यादव अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत