संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को नहर सीपेज की गंभीर समस्या को लेकर NVDA कार्यालय सनावद पर ताला बंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्राम देलवाड़ा, नंदगांव, आली खुर्द एवं आली बुजुर्ग के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों का आरोप है कि पिछले लगभग 15 वर्षों से नहरों से हो रहे लगातार सीपेज के कारण उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान बेणीराम गेंदालाल, श्रीराम गणपत, घनश्याम छोगालाल ने बताया कि नहरों से रिसाव होने के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बन रही है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं और भूमि की उपजाऊ क्षमता भी कम होती जा रही है। कई किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बावजूद इसके समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन और NVDA अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नहर सीपेज रोकने और प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने तहसीलदार संतोष कुशवाह को ज्ञापन सौंपा किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए और नहरों की मरम्मत कर सीपेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इस दौरान तुलसीराम सोनी, जयराम छलोत्रा, कमलेश मकवाने, भूपेंद्र तोमर, अन्य किसान उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







