सड़क की मांग को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन; 24 घंटे में काम शुरू न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

शमशाबाद। नगर के वार्ड क्रमांक 11 और 12 के निवासियों ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के नाम ज्ञापन सौंपा है। वार्डवासियों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
स्वीकृत होने के बाद भी अटका काम ज्ञापन में बताया गया कि ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना’ (चतुर्थ चरण) के तहत अनीस खाँ के घर से शनि मंदिर तक नवीन रोड का निर्माण स्वीकृत हो चुका है। इसके बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़क के अभाव में बारिश का पानी गलियों में भर रहा है, जिससे रहवासियों का जीना दूभर हो गया है।
प्रशासन को अल्टीमेटम
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, वे इस संबंध में पूर्व में भी नगर पालिका अधिकारी और परिषद अध्यक्ष को लिखित आवेदन दे चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। आक्रोशित वार्डवासियों ने साफ कर दिया है कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है और निर्माण कार्य तुरंत शुरू न होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सरोज कुलदीप रत्नाकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव मंडलम अध्यक्ष कांग्रेस सुनीता बाई गुड्डू खान साकिर खान रामस्वरूप नाथ परसोत्तम आदि उपस्थित रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment