मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित संपर्क अभियान अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र गौहरगंज ने ग्राम अमोदा में लगाया शिविर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया त्वरित समाधान.रायसेन

SHARE:

गौहरगंज। मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा “बेहतर सेवा त्वरित समाधान यही हमारा प्रयास”संकल्प आधारित संपर्क अभियान संचालित किया गया है। संचालित अभियान को मूर्त रूप देते हुए वितरण केंद्र गौहरगंज द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण शिविर स्थल पर ही त्वरित किया जा रहा है। गौहरगंज विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी सुकेत नरवरिया ने मीडिया कोअवगत कराते हुए कहा कि गौहरगंज तहसील के ग्राम अमोदा में मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित संपर्क अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के 46 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 41 आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही त्वरित कर दिया गया है। आयोजित शिविर में6 नाम परिवर्तन किए गए। तथा 5 आवेदन विद्युत सप्लाई संबंधित प्राप्त हुए जिनका अतिशीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा। विशेष उल्लेखनीय यह भी है कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए आयोजित शिविर में 2,50,000 रुपए का राजस्व संग्रहण भी किया गया है। आयोजित शिविर में मुख्य रूप से ग्राम अमोदा की सरपंच श्रीमती चिंता बाई/अवध नारायण उपसरपंच रवि मांडली मंडल उपाध्यक्ष हरगोविंद वर्मा मनोज वर्मा नरेंद्र मांडली प्रेम नारायण हेमराज लोवंसी प्रेम नारायण राजपूत जितेंद्र पटेल श्रीमती सोनबाई रजक क्षेत्रीय उपभोक्ताओं सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं आमजन सम्मिलित हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत