दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संवेदनशील स्थलों एवं मैगजीन गोडाउन की सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। एसडीएम आलोट सुश्री रचना शर्मा द्वारा ग्राम बर्डिया राठौर स्थित मैगजीन गोडाउन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रचना शर्मा ने गोडाउन परिसर में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा उपकरणों तथा निर्धारित मानकों के पालन की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौका जांच पंचनामा भी तैयार किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा जिले में स्थित महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके तथा सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त बनी रहें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







