सुपौल में युवती की गला रेतकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर स्कूल में मिला शव

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान जिला ब्यूरो मुकेश कुमार सुपौल

सुपौल। जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केचरने गांव में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। 19 वर्षीय युवती बंदना कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रथम तल पर खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतका की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी बंदना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई और तीन बहन हैं। परिवार के अन्य सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
परिजनों के अनुसार सोमवार रात बंदना परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के पास स्थित परचून दुकान में अपनी भतीजी के साथ सोने चली गई थी। देर रात करीब 12 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर बड़ी भाभी दुकान पहुंचीं तो बंदना वहां मौजूद नहीं थी। मोबाइल पर संपर्क करने पर उसने खुद को शौचालय में होने की बात कही। कुछ मिनट बाद दोबारा फोन करने पर उसने “आ रही हूं” कहकर कॉल काट दिया, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्यालय की दिशा से बंदना के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आशंका होने पर परिजन खोजबीन करते हुए विद्यालय पहुंचे, जहां प्रथम तल पर बंदना का शव पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे और घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में एसडीपीओ विभाष कुमार तथा सुपौल एसपी शरथ आर.एस. ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
परिजनों का कहना है कि बंदना के कपड़े व्यवस्थित थे और उसके पैरों में चप्पल भी थी, इसलिए वे दुष्कर्म की आशंका से इनकार कर रहे हैं। परिवार ने किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से भी इंकार किया है।
पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव के लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मृतका के चाचा सिकंदर सरदार ने बताया कि बंदना के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सुपौल एसपी शरथ आर.एस. ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत