प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने प्रेस वार्ता में लगाए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप
प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली-सीधी नेशनल हाईवे-39 की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सरकार और संबंधित एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश सिंह तथा वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अभ्युदय सिंह (डैनी) ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के आरोप लगाए।राजेश सिंह ने कहा कि वर्षों से एनएच-39 के निर्माण और रिपेयर के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन सड़क की हालत आज भी खराब बनी हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचएआई द्वारा पहले 14 करोड़ 50 लाख रुपये का रिपेयर टेंडर जारी किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर लगभग 28 करोड़ 30 लाख रुपये कर दिया गया।उन्होंने दावा किया कि टेंडर की शर्तें इस प्रकार बनाई गई हैं कि उसका लाभ एक विशेष कंपनी को मिल सके। साथ ही बैच मिक्स प्लांट जैसी शर्तें केवल तिरुपति बिल्डकॉन को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से रखी गई हैं।राजेश सिंह ने कहा कि पिछले 15-16 वर्षों में इस सड़क पर लगभग 1600 से 1700 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन सड़क की स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं दिखाई देता। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से एनएच-39 “भ्रष्टाचार का केंद्र” बन चुकी है।वहीं अभ्युदय सिंह (डैनी) ने कहा कि एनएच-39 पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक सड़क पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष सिंगरौली महोत्सव पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, जबकि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सड़क की बदहाली बनी हुई है।डैनी ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क एनएचएआई को हस्तांतरित होने के बाद भी लगातार रिपेयर टेंडर जारी किए जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कंपनी को एक विभाग ब्लैकलिस्ट करता है और दूसरी प्रक्रिया में वही कंपनी पात्र रहती है, तो यह प्रशासनिक समन्वय की कमी को दर्शाता है।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जल्द ही आंदोलन और चक्का जाम करेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







