भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा।शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ा एक प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला, जब तराई अंचल के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र यादव ने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से सौजन्य भेंट कर उन्हें श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड की पावन पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर रामचंद्र यादव ने बताया कि सुंदरकांड भगवान हनुमान जी की भक्ति,साहस और सेवा भावना का अद्भुत प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और सदाचार की प्रेरणा देता है। इस भेंटवार्ता के दौरान कलेक्टर ने इस धार्मिक उपहार को सादर स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक ग्रंथ समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा जनमानस में सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रामचंद्र यादव के इस पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान जिले के विकास,सामाजिक सहयोग और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। यह सौजन्य भेंट शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों ने इसे धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का सुंदर संदेश बताया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







