दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
बलौदाबाजार। जिला किसान कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा के नवनियुक्त अध्यक्ष सरजूप्रसाद घृतलहरे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुई।
समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण करते हुए किसान हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम मंडल अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जीव-जंतु बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, किसान कांग्रेस के संरक्षक वरिष्ठ नेता परेश वैष्णव, मोतीलाल वर्मा, परमेश्वर यदु, सुनील कुर्रे, श्यामलाल पटेल, सनत वर्मा, रामकुमार कोसले सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि बंजारे, दीपक साहू, शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, घनश्याम वर्मा, युधिष्ठिर नायक, रिंकू वर्मा, रूद्रदेव वर्मा, इंद्रकुमार वर्मा, शिवकुमार सेन, बोधराय, संतोष कोसले, रामजगत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसान कांग्रेस संगठन किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा। समारोह को जिले के किसानों के हित में नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक बताया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







