ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा

SHARE:

भाजपा सरकार ने तोड़ी आम जनता की कमर, कांग्रेस सड़कों पर उतरी

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेंद्रगढ़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा पेट्रोल पंप के सामने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर जनता को महंगाई की आग में झोंकने का आरोप लगाया। पेट्रोल पंप पहुंचे वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। हर दिन बढ़ती महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार जनता की पीड़ा सुनने के बजाय सिर्फ प्रचार में व्यस्त है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। रसोई से लेकर रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो चुकी है और भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

युवा कांग्रेस लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष व्यंकटेश सिंह ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, अमित पुरी, गोपाल गुप्ता, विक्की दत्ता, अशोक गुप्ता, चुनूं त्रिपाठी, साबिर खान, अकरम मंसूरी, स्नेहिल शुक्ला, रंजन शर्मा, राशिद अली, छोटेलाल वर्मा, रूमा चटर्जी, बबीता यादव, ज्योति मजुमदार, शोभना वर्मा, ममता रजक, डॉ. विनय शंकर, राम गोपाल वर्मा, मो. सफी, आशीष राय, प्रदीप सोनी, दिपेश केशरवानी, गोपाल यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment