कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। सरकंडा बिलासपुर के मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित छ.ग. राज्य स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट दक्षिण कोशल कप का खिताब बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस टीम ने जीता है।17 मई की रात्रि खेले गए फाइनल मैच में बलौदाबाजार भाटापारा की पुलिस टीम ने बिलासपुर पुलिस टीम को शानदार एवं रोमांचक मैच में 05 रन से पराजित कर फाइनल मैच जीतकर विजेता का खिताब जीता। यह टूर्नामेंट बिलासपुर के सरकंडा मैदान में 27 अप्रैल से आयोजित किया गया था जिसमें 20 जिलों के विभिन्न शासकीय विभागों प्राइवेट एवं संविदा अधिकारी कर्मचारियों की 48 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस टीम ने लीग मैंचो में बिलासपुर पुलिस टीम बी,सी,शिक्षा विभाग मस्तूरी बलरामपुर की टीम और सेमीफाइनल मैच में जल संसाधन विभाग बिलासपुर की टीम को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में टॉस जीत कर बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 80 रन का चैलेंजिंग स्कोर खड़ा किया जिसमें कमलेश मरावी भूपेन्द्र वर्मा त्रिलोक चंद्र साहू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। बिलासपुर की टीम बैटिंग करने मैदान में आई। द्वारिका साहू प्रीतम पाटले एवं नंद किशोर वर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर पुलिस टीम को मैच की अंतिम गेंद तक बांधे रखा जिसमें अंतिम गेंद पर जीत के लिए 05 रन बिलासपुर टीम नहीं बना सकी और इस प्रकार बलौदाबाजार पुलिस टीम ने फाइनल मैच जीत कर दक्षिण कोशल कप का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के रूप में बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस टीम को एक लाख नगद एवं कप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले आरक्षक त्रिलोकचंद साहू को बेस्ट बालर के रूप में रेंजर सायकल और कप तथा फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच आरक्षक द्वारिका साहू को एलसीडी टीव्ही प्रदान किया गया। वही 18 मई को पुलिस कार्यालय सभा कक्ष में टीम के समस्त खिलाड़ियों से पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा द्वारा भेंटकर शुभकामनाएं दिया गया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि पूरे राज्य से आए हुए विभिन्न विभागों की सशक्त टीमों को पराजित कर फाइनल मैच का खिताब अपने नाम करना बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







