दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
बरेली। महेश पुरम कॉलोनी में शराब दुकान खोलने का कॉलोनी के निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। अधिकारियों को ज्ञापन सोंपकर मंदिरों, स्कूल और रहवासी बस्ती के बीच शराब दुकान न खोलने की मांग की जा रही है। लोगों द्वारा मुख्य सड़क पर जाम लगाए जाने पर अधिकारियों द्वारा समझाईस देकर हटाया गया।
*महिलाओं पुरुषों ने किया विरोध-* महेश पुरम कॉलोनी में शराब दुकान का बोर्ड लगने का सोंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया। नागरिकों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को सोंपे ज्ञापन में महेश पुरम में शराब दुकान शिफ्ट किए जाने का विरोध करते हुए मुख्य सड़क पर महिला-पुरुषों द्वारा विरोध और नारेवाजी की गई। ज्ञापन में बताया कि जहाँ शराब दुकान खोली जा रही है। वहाँ आसपास 3 मंदिर है, स्कूल, सिलाई सेन्टर है। महेश पुरम कॉलोनी, रहवासी कॉलोनी है। शराब दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा और अपराधिक गतिविधियां बढ़ेंगी यदि शराब दुकान खोली जाती है तो महिला-पुरुष निवासी परिवारों द्वारा धरना प्रर्दशन आन्दोलन शुरु किए जाने की चेतावनी दी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







